लूणकरणसर के बिजारणियां को मिलेगा ब्रज उर्मी राजस्थानी पद्य पुरस्कार - Khulasa Online लूणकरणसर के बिजारणियां को मिलेगा ब्रज उर्मी राजस्थानी पद्य पुरस्कार - Khulasa Online

लूणकरणसर के बिजारणियां को मिलेगा ब्रज उर्मी राजस्थानी पद्य पुरस्कार

लूणकरणसर ।रोटरी क्लब की ओर से दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए इस वर्ष लूणकरणसर के राजूराम बिजारणियां का चयन किया गया है। पुरस्कार संयोजक रोटेरियन अरुण गुप्ता के अनुसार राजस्थानी कविता विधा में श्रेष्ठ सर्जन के लिए दिया जाने वाला ‘ब्रज उर्मी’ राजस्थानी पद्य पुरस्कार इस बार बिजारणियां की काव्य कृति ‘चाल भतूळिया रेत रमां’ को दिया जाएगा। पुरस्कार के तहत उनको ग्यारह हजार की नगद राशि के साथ सम्मान पत्र श्रीफल और साहित्य अर्पित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार आगामी दिनों में रोटरी क्लब के आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजूराम बिजारणियां राजस्थान की नई पीढ़ी के चर्चित कवि, चित्रकार और बाल साहित्य लेखक है। अनुवादक के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है। चाल भतूळिया रेत रमां के अलावा उनकी राजस्थानी में बाल कथाओं की किताब कुचमादी टाबर, हिंदी में कविता संग्रह झील नमक और कुरजां तथा पंजाबी से राजस्थानी में अनुवाद की एक पुस्तक झोकड़ी खावतो बगत प्रकाशित हो चुकी है। इससे पूर्व बिजारणियां को साहित्य अकादमी,दिल्ली के युवा पुरस्कार, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य पुरस्कार, भत्तमाल जोशी पुरस्कार, मनुज देपावत पुरस्कार सहित अनेक मान सम्मान से नवाजा जा चुका है। सरोकार संस्थान के माध्यम से नई पीढ़ी के लिए साहित्यिक अलख जगाने वाले राजूराम बिजारणियां को रोटरी क्लब की ओर से राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर लूणकरणसर अंचल के साहित्य जगत में हर्ष की लहर है। कवि, कहानीकार डॉ. मदन गोपाल लढ़ा, बाल साहित्यकार रामजीलाल घोड़ेला, निबंधकार कमल किशोर पीपलवा, जगदीश नाथ भादू, गीतकार छैलू दान चारण, राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के लूणाराम वर्मा, मुकेश रंगा, सावन पुरोहित सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26