बीकानेर कैंपस की जंग : दिग्गज नेता भी दंगल में आए, जोड़-तोड़ की राजनीति , पढि़ए पूरी खबर - Khulasa Online बीकानेर कैंपस की जंग : दिग्गज नेता भी दंगल में आए, जोड़-तोड़ की राजनीति , पढि़ए पूरी खबर - Khulasa Online

बीकानेर कैंपस की जंग : दिग्गज नेता भी दंगल में आए, जोड़-तोड़ की राजनीति , पढि़ए पूरी खबर

उत्साह से भरे नामांकन,कई कॉलेजों निर्विरोध निर्वाचन तय

खुलासा न्यूज़, बीकानेर।   छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थियों के लिए चुनाव के प्रति उत्साह परवान पर है। शहर में  चुनाव को लेकर विद्यार्थियों में व्यक्तिगत संपर्क से लेकर रैलियों, समूहों में प्रचार-प्रसार और  सोशल मीडिया तक का उपयोग किया जा रहा है। गुरूवार को कॉलेजों में अलग-अलग  छात्रसंगठनों के प्रत्याशियों ने नामांकन के लिए शक्ति प्रदर्शन करते हुए कॉलेजों में पहुंचकर  अपनी प्रभावी दावेदारी सबके सामने प्रस्तुत की। पिछले कई वर्षों से कॉलेजों में हुई घटनाओं  से मायूस कई छात्र संगठनों को तो चुनाव में अपने प्रत्याशियों के लिए विद्यार्थियों ने हामी  तक नहीं भरी। इसको लेकर कई छात्र संगठन विद्यार्थियों को चुनाव में खड़ा करने के लिए  मान-मनुहार करते रहे, लेकिन गुरूवार तक कई संगठनों को चुनाव समर में दो-दो हाथ  आजमाने के लिए प्रत्याशी भी नहीं मिल पाए। इस बार छात्रसंघ चुनाव में संगठनों से ज्यादा  व्यक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसलिए विद्यार्थियों को छात्रसंगठनों से ज्यादा व्यक्ति  को तरजीह दी जा रही है।

जोड़-तोड़ की राजनीति

कुछ पार्टी के दिग्गज नेता भी इस छात्रसंघ के चुनावी दंगल में आ गए है और चुनाव की  कमान अपने हाथ में ले लिया है। यह लोग अब बैठक के साथ चुनाव की हर गतिविधि को  ध्यान में रख रहे है। अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति में लगे हुए  है।

एक नामांकन खारिज

बेसिक महाविद्यालय में नामांकन के दौरान एक महासचिव पद की प्रत्याशी सुशीला सिंह  का नामांकन खारिज कर दिया गया। सिंह के नामांकन खारिज होने का कारण एक विषय  में बैक बिताई जा रही है।

कहीं बहिष्कार तो कहीं निर्विरोध निर्वाचन

27 अगस्त को होने वाले चुनाव में शहर की तीन कॉलेजों ने चुनाव का बहिष्कार करने का  निर्णय लिया। रामपुरिया लॉ कॉलेज,ज्ञान विधि कॉलेज और कीन कॉलेज में चुनावी प्रक्रिया  नहीं होगी। इन तीनों ही कॉलेजों में विधार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन को चुनाव नहीं करवाने की  पहल करते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने का आग्रह किया।

शहर के कॉलेजों में नामांकन के बाद निर्विरोध यानि इन छात्रों के सामने कोई प्रत्याशी नहीं  आए। बेसिक कॉलेज में महासचिव पद पर सतीश सोलंकी का निर्विरोध चुना जाना तय है।  इसी तरह वेटरनरी कॉलेज में अध्यक्ष धर्मराज निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं राजकीय संस्कृत  महाविद्यालय में उपाध्यक्ष पद पर  प्रवीण कड़वासरा,महासचिव पद पर कमल सिंह राठौड,

संयुक्त सचिव पर रामचंद्र विश्नोई के सामने ने किसी ने भी नामांकन दर्ज नहीं किया।  जिसके आधार पर इनका भी निर्विरोध चुना जाना तय है। उधर नेहरू शारदापीठ में  महासचिव पद पर अशोक विश्नोई का एकल नामांकन आया है।

1033 मतदाता: महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय

अध्यक्ष प्रत्याशी: श्रवण कुमार,शेषकरण भादू,प्रमोद विश्नोई,विकास सिंह राठौड़,सोनम  कुमारी,एकता पारीक,महिपाल सिंह भाटी,महेन्द्र ङ्क्षसह राजावत,अनोपाराम भादू।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी: सोहनलाल कुम्हार,हरिराम,मनराज सिंह,कन्हैयालाल,अजय शर्मा,राकेश  खींचड़।

महासचिव प्रत्याशी: प्रीति व्यास,आनंद किराडू,वीरेन्द्र सुथार।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी :शीतल पुरोहित,ममता प्रजापत,विष्णु सुथार,धर्मवीर।

10,347 मतदाता:राजकीय डूंगर महाविद्यालय

अध्यक्ष प्रत्याशी:मनोज मंडा,जितेन्द्र राठी,विनोद कुमार,राजेश कुमार,कृष्ण कुमार  गोदारा,रविन्द्र कुमार सींगड़,श्याम सिंह नांदू,कान नाथ,भूराराम मेघवाल,अनन्या मिश्रा।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी:अजय कुमार,दिनेश कुमार,सुभाष मेघवाल,मिथुन कुमार  मेघवाल,बाबूलाल,दिनेश कुमार जाखड़,जेठाराम।

महासचिव: बीरबल कुमावत,सुखाराम जाखड़,मुकेश मेघवाल,किशनलाल सिद्व,रणवीर  गोदारा।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी :बलदेव चाहर,हेमन्त सियाग,भवानीशंकर ओझा,शुभम खत्री,रविन्द्र  कुमार सींगड़।

4030 मतदाता:राजकीय सुदर्शन कन्या महाविद्यालय

अध्यक्ष प्रत्याशी :साक्षी राजपुरोहित,तमन्ना पुरी,सीमा पुरी।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी : सावित्रि राजपुरोहित,प्रिंयका सिंह।

महासचिव:एकता पुरोहित,ममता स्वामी, ।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी: सीमा स्वामी,नीतू पंवार।

334 मतदाता: राजकीय विधि महाविद्यालय

अध्यक्ष प्रत्याशी:लोकेश सांखला,मनोज कुमार पंवार,रामनिवास विश्नोई,संदीप  विश्नोई,सूर्य प्रकाश।

उपाध्यक्ष: खुशबू मारू,कुलदीप कड़ेला।

 महासचिव: अशलेषा सिंह राजपूत,चेतन ओझा,ओमप्रकाश,प्रज्ञा रंगा।

संयुक्त सचिव:कीर्ति सोलंकी,मनीष कजारिया।

620  मतदाता:बेसिक महाविद्यालय

अध्यक्ष प्रत्याशी:अनिरूद्व हर्ष,रोहिश प्रजापत,पूर्व जोशी,रामस्वरूप भादू।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी:गोपाल भादाणी,साहिबा।

महासचिव प्रत्याशी:सतीश सोलंकी।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी:महिमा पंवार,प्रेरणा दाधीच।

460 मतदाता:बिन्नाणी महाविद्यालय

अध्यक्ष प्रत्याशी:नंदनी जोशी,प्रिंयका पुरोहित।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी:यशस्वनी व्यास,राजश्री गुर्जर।

महासचिव प्रत्याशी:रेणू आचार्य,उन्नति कंवर।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी:पिंकी ओझा,प्रिंयका छंगाणी।

492 मतदाता:नेहरू शारदापीठ

अध्यक्ष प्रत्याशी:धनन्जय सारस्वत,जितेन्द्र भादाणी,हरीश चंद्र चारण।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी:शिवराज प्रजापत,रविन्द्र कुमार।

महासचिव प्रत्याशी:अशोक विश्नोई।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी:अंकित आसदेव,शबाना बानो।

560 मतदाता:श्री जैन पी जी कॉलेज

अध्यक्ष प्रत्याशी:यश उपाध्याय,राहुल तंवर।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी:सौरभ आंचलिया,शिवरतन प्रजापत।

महासचिव प्रत्याशी:प्रशांत ओझा,मनन सेवग।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी:अरहिन्त आंचलिया,रामदेव सुथार।

1079 मतदाता:श्री जैन कन्या महाविद्यालय

अध्यक्ष प्रत्याशी:मोनिका वर्मा,विशु जैन।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी:अनुष्का गौड़,अनुजा डेलू।

महासचिव प्रत्याशी:रूपल गहलोत,हिमांगी नेगी।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी:शायर देवड़ा,योगिता रंगा।

1035 मतदाता:रामपुरिया जैन कॉलेज

अध्यक्ष प्रत्याशी:इशाक मोहम्मद,मान सिंह,हेमन्त सुथार,अजय प्रतापसिंह।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी:संदीप राठौड़,कृष्णकांत व्यास।

महासचिव प्रत्याशी:कुलदीप सिंह चौहान,कुलदीप महात्मा।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी:धीरज पुरी,

97 मतदाता: राजकीय संस्कृत महाविद्यालय

अध्यक्ष प्रत्याशी:अशोक कुमार,बलविन्द्र सिंह,रमेश ओझा।

उपाध्यक्ष प्रत्याशी: प्रवीण कड़वासरा।

महासचिव प्रत्याशी:कमल सिंह राठौड़।

संयुक्त सचिव प्रत्याशी:रामचंद्र विश्नोई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26