
10 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, दो साल से था फरार





खुलासा न्यूज, बीकानेर। एनडीपीएस के मामले में गत दो वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को आज गंगाशहर पुलिस थाना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 फरवरी 2023 को गंगाशहर पुलिस द्वारा 13 किलो अवैध डोडा के साथ विशालसिंह पुत्र मदनसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया था। इसी प्रकरण में वांछित राजाराम पुत्र हजारीराम बिश्नोई निवासी कानासर पुलिस थाना बाप हाल विनायक नगर गंगाशहर को आज गंगाशहर पुलिस थाना की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित था। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी समरवीरसिंह, हैड कांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल रघुवीरदान, कांस्टेबल महेन्द्र व कांस्टेबल गौरव शामिल रहे।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |