मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इफ़्तार पार्टी में पहुँचा हिंसा का आरोपी, सियासत गरमाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इफ़्तार पार्टी में पहुँचा हिंसा का आरोपी, सियासत गरमाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से 22 अप्रैल को CM हाउस में दी गई रोजा इफ्तार पार्टी में छबड़ा हिंसा के मुख्य आरोपी आसिफ हसाड़ी के शामिल होने पर सियासत गरमा गई है। BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व छबड़ा से BJP विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने कथित आरोपी आसिफ हसाड़ी के फोटो शेयर किए। सिंघवी ने मंत्री ममता भूपेश और राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती के साथ भी आरोपी के फोटो शेयर किए हैं। साथ ही एक फोटो में कांग्रेस MLA रफीक खान आरोपी के गले में हाथ डालकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

प्रताप सिंह सिंघवी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री से कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि छबड़ा हिंसा का मुख्य आरोपी आसिफ हसाड़ी आपकी इफ्तार पार्टी में शरीक हुआ। ऐसे अपराधियों को इफ्तार पार्टी में जगह कैसे मिल गई इसका पता इंटेलिजेंस विंग को करना चाहिए। उन्होंने छबड़ा थाने में बारां के जिला SP कल्याण मल मीणा से मुलाकात करते हुए फोटो शेयर करके लिखा- विधानसभा क्षेत्र में महिला उत्पीड़न, अपराधों पर रोकथाम सहित छबड़ा दंगे के मामले में लम्बी चर्चा की है। मुख्यमंत्री आवास पर अपराधियों के पहुंचने के बारे में भी चर्चा कर कार्रवाई की मांग की है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |