
विदेशी महिला से दुष्कर्म के आरोपी को भेेजा जेल





खुलासा न्यूज, बीकानेर। विदेशी महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा यानि जेल भिजवा दिया। आरोपी दो दिन पुलिस रिमांड पर था। बता दें कि जोधपुर निवासी दीनदयाल पर एक विदेशी महिला ने होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने आरोपी को तुरंत ही डिटेन कर लिया था, पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद बीछवाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन रिमांड पर लियाा। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90500 रेट , 22 कैरट 95500 चांदी 118000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90500 रेट , 22 कैरट 95500 चांदी 118000 |