Gold Silver

बीकानेर रामपुरा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को जीवनभर जेल में रहने की सजा

खुलासा न्यूज, बीकानेर। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण पोक्सो कोर्ट ने  रामपुरा बस्ती में एक छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही लिखा है कि ये जीवनभर के लिए जेल में ही रहेगा। इस मामले में पुलिस ने महज तीन दिन में चालान पेश कर दिया था। विशिष्ट न्यायालय (पोक्सो मामला) ने इस मामले में सोमवार को सजा सुनाई। दरअसल, 8 जनवरी 21 को भीम नगर में रहने वाले प्रेमकुमार मेघवाल ने एक बच्ची को टॉफी देने के बहाने बुलाया था। बच्ची बातों में आ गई और प्रेमकुमार के साथ चली गई। रास्ते में उसने बच्ची के साथ सूनसान रास्ते में दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से भाग गया। बच्ची को घायल अवस्था में देखा गया। जिसे बाद में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नयाशहर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने महज तीन दिन में गिरफ्तारी के साथ चालान पेश कर दिया। यह जानकारी पीपी सुभाष सहू ने दी है।

Join Whatsapp 26