राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां जन्मवर्ष पूरे देश में उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा, होगी कई प्रतियोगिताऐं, देखे वीडियों - Khulasa Online राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां जन्मवर्ष पूरे देश में उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा, होगी कई प्रतियोगिताऐं, देखे वीडियों - Khulasa Online

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां जन्मवर्ष पूरे देश में उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा, होगी कई प्रतियोगिताऐं, देखे वीडियों

बीकानेर। जैसा कि सर्वविदित है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां जन्मवर्ष पूरे देश में उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में हमारे प्रदेश राजस्थान में भी ी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी शिद्दत और श्रद्धा से महात्मा गांधी की 150वीं जयंति को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। महात्मा गांधी इस देश की आत्मा हैं और गांधी जीवन दर्शन ही मानवता का सार है। विश्व के प्रत्येक देश को महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना पडेगा और आज यह साबित हो चुका है कि यह पुरी दुनिया गांधी के बताए रास्ते पर चलकर ही शांति और विश्व बंधुत्व के साथ रह सकती है। बीकानेर में भी महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा पिछले 2 बरसों से लगातार कार्यक्रम करवाए जा रहे है। उसी के क्रम में कल 2 अक्टूबर को रविन्द्र रंगमंच पर शाम 4 बजे महात्मा गांधी की जयंति के अवसर पर गांधी जीवन दर्शन व आज का युवा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इस व्याख्यान में हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति और भारत के प्रसिद्ध पत्रकार श्री ओम थानवी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर बीकानेर सहित जिले के समस्त अधिकारी, कॉलेज व्याख्याता, विद्यार्थी, व युवाओं को आमंत्रित किया गया है। व्याख्यान का उद्देश्य है कि एक चर्चा के माध्यम से शहर के युवाओं को गांधी जीवन दर्शन के बारे में अवगत करवाया जाए और वर्तमान समय में उसकी प्रासांगिकता के बारे में जानकारी दी जाए। व्याख्यान के साथ साथ इस दिन गांधी जयंति के उपलक्ष्य में एक सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया है जो व्याख्यान के बाद होगा। इस सम्मान में महात्मा गांधी के जीवन आदर्श को अपनाने वाले महानुभावों का सम्मान होगा।

 

साथ ही खादी से जुडे अंतिम व्यक्ति जो खादी कातता है, बुनता है, बनाता है, हैण्डलूम का काम करता है, ऐसे श्रमिकों व सम्मानित लोगों को सम्मान दिया जाएगा।इसी तरह 9 अक्टूबर को महात्मा गांधी जीवन दर्शन विषय पर ऑनलाईल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता महाविद्यालय स्तरीय व विद्यालय स्तरीय दो वर्गों में होगी जिसमें गांधी जीवन दर्शन से संबंधित प्रश्न होंगे। इसके लिए पूरी जिम्मेदारी शहर की प्रतिष्ठित संस्था सिंथेसिस को दी गई है। सिंथेसिस हमारे इस कार्यक्रम में एक मुख्य घटक के तौर पर साथ रहेगा। ऑनलाईन प्रतियोगिता के प्रतिभागी को सिंथेसिस की एप डाउललोड करनी होगी जहां रजिस्ट्रेशन के बाद वह प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेगा। इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसी तरह 16 अक्टूबर को गांधी पार्क में सुबह 8 से 10 बजे के बीच एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता भी दो वर्गों में होगी। इस प्रतियोगिता का विषय भी गांधी जीवन दर्शन ही होगा। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार भी नगर की प्रतिष्ठित संस्था सिंथेसिस के माध्यम से दिए जाएंगे। इस दिन एक खादी प्रदर्शनी का आयोजन भी गांधी पार्क में ही होगा। इस प्रदर्शनी में खादी बनाने की पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शित किया जाएगा। खादी की शुरूआत से लेकर वर्तमान समय तक के खादी के सफर को इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में दिनांक 23 अक्टूबर को रवीन्द्र रंगमंच पर बापू की याद में् कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम नागपुर की संस्था सुर संगम के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके कलाकार नागपुर और मुम्बई से आएंगे। यह सुर संगम संस्थान विख्यात कवि और फिल्म गीतकार प्रदीप की याद में उनकी पुत्री द्वारा संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम में राष्ट्र भावना से ओतप्रोत कवि प्रदीप के गीतों का मंचन होगा। यह कार्यक्रम एक शानदार कार्यक्रम रहेगा जिसकी याद बीकानेर की जनता को बरसों रहेगी। इस कार्यक्रम के लिए राजस्थान सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उम्मीद है कि उनकी स्वीकृति प्राप्त होगी। 23 अक्टूबर हो ही शाम को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में संयोजक संजय आचार्य, ब्लॉक सहसंयोजक श्याम नारायण रंगा, सहयोगी ज्योति प्रकाश रंगा, मनोज बजाज उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26