डॉ. संतोष सुथार के अनुभव और परिश्रम की बदौलत एक मां की गोद में गूंजी किलकारी, परिजनों ने जताया आभार

डॉ. संतोष सुथार के अनुभव और परिश्रम की बदौलत एक मां की गोद में गूंजी किलकारी, परिजनों ने जताया आभार

खुलासा न्यूज बीकानेर। संभव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवायी है, यह खबर पढऩे में आपको अजीब लगेगी कि हर डॉक्टर तो सुरक्षित डिलीवरी ही करवाते है, परंतु यह केस कुछ अलग है। दरअसल, इससे पहले महिला को तीन बार डिलीवरी हुई, लेकिन डिलीवर के बाद हर बार नवजात की मौत हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण इस बार महिला डरी व सहमी हुई थी। लेकिन संभव हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उस काम को संभव कर दिखाया जो गर्भवती महिला को होता नजर नहीं आ रहा था। डॉक्टरों ने सुरक्षित डिलीवरी करवायी तो नवजात को देख महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े, महिला व उसके परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया। दरअसल, शिवबाड़ी स्थित रेगरों का मौहल्ला निवासी 29 वर्षीय महिला गर्भवती थी। डिलीवरी का समय पूरा होने पर मरीज अपनी डिलीवरी करवाने निजी अस्पताल गई। वहां पर रक्त की जांच करवाने पर पता चला कि गर्भवती के रक्त में प्लेटलेट की संख्या बहुत ही कम थी। इस अवस्था में डिलीवरी करवाना बहुत मुश्किल तथा मरीज की जान को खतरा होता है। इस समस्या को लेकर गर्भवती कई अस्पतालों के चक्कर निकाले। इस पर उनको यही सलाह दी गई थी, बीकानेर से बाहर किसी बड़े केंद्र पर जाकर ही अपनी डिलीवरी करवाए। अंत में मरीज व उसके परिवारजन संभव हॉस्पिटल में डॉक्टर संतोष सुथार के पास अपनी समस्या लेकर आए और अपनी व्यथा सुनाई। गर्भवती ने बताय कि मेरे पहले से तीन बच्चे डिलीवरी के दौरान नहीं रहे, इस बार भी उनका भय लग रहा था तो डॉक्टर संतोष सुथार ने इसको गंभीरता से लेते हुए मरीज को आश्वासन दिया और विश्वास दिलाया कि हम आपकी सुरक्षित डिलीवरी करवा देंगे। मरीज के मन में आशा की किरण जागी, उसका हौसला बढ़ाया। उसके बाद मरीज को भर्ती किया गया। सर्वप्रथम उसके ब्लड चढ़ाया गया। उसके बाद मरीज की सफल डिलीवरी करवाई गई। महिला को तीन दिन आईसीयू में चिकित्सक की देखरेख में रखा गया, स्वास्थ्य में सुधार आने पर 3-4 दिन वार्ड में भर्ती रखा गया। डॉक्टर संतोष सुथार के अनुभव और परिश्रम की बदौलत एक मां की गोद में बच्चों की किलकारी गूंज उठी। इस सफलता में डॉक्टर संतोष सुथार के साथ उनकी टीम एनिस्थिसिया डॉक्टर सुमन, जगदीश चौधरी, अरुण जांगिड़ शामिल रहे। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है, महिला व उसके परिवार के लोगों ने डॉक्टर संतोष सुथार का आभार जताया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |