Gold Silver

कृषि कुओं पर चोरों का आंतक, लगातार पार कर सामान

कृषि कुओं पर चोरों का आंतक, लगातार पार कर सामान
बीकानेर। क्षेत्र में कृषि कुओं पर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। बुधवार रात को रेलवे लाइन के पास तीन खेतो से केबल, फव्वारा आदि की चोरी हो गई। वहीं पिछले माह शेरपुरा में भी तीन कृषि कुओं पर चोरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार महाजननिवासी मोहन नाथ, लाखा नाथ व ईश्वर सिंह का खेत रेलवे लाइन के पास है। खेत में कुओं से फसलों में सिंचाई होती है। बुधवारको किसान खेती का कार्य कर घर आ गए। गुरुवार सुबह मोहन नाथ अपने खेत पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली। किसानों नेबताया कि खेत से अज्ञात चोर विधुत केबल,फव्वारा सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। खेत में अज्ञात चोरों के पदचिन्हों मिले है। किसानो ने महाजन थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ परिवाद दी है। क्षेत्र में कुओं पर लगातार हो रही चोरियों से किसानचितिंत नजर आ रहे है। पिछले माह में शेरपुरा में स्थित तीन कृषि कुओ से पाइप, फव्वारा सहित अन्य सामान चोरी हुआ था। लेकिन एक माह बाद भी चोरों का पता नही चल सका है।

Join Whatsapp 26