
चोरों का आतंक बढ़ा, दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम






बीकानेर. शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे है वे अब दिन में भी चोरी करने लगे है। कोतावली थाना क्षेत्र के छबीली घाटी में भरी दोपहर में लाखों के सामान की चोरी की गई। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि छबीली घाटी क्षेत्र में शिवकुमार व्यास पुत्र रामेश्वरलाल व्यास घर से बाहर कोई काम गए हुए थे। बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर पर लगे तालों को तोड़कर घर के अंदर घूसे। इसके बाद भरी दोपहर में बंद मकान में लाखों रुपए चोरी की चोर ले गए है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।


