शहर में चोरों का आंतक जारी, जैन मंदिर व उपासरे में घुसकर किया चोरी का प्रयास - Khulasa Online शहर में चोरों का आंतक जारी, जैन मंदिर व उपासरे में घुसकर किया चोरी का प्रयास - Khulasa Online

शहर में चोरों का आंतक जारी, जैन मंदिर व उपासरे में घुसकर किया चोरी का प्रयास

खुलासा न्यूज बीकानेर। शहर में चोरों का आंतक लगातार जारी है आये दिन चोर घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। सोमवार रात्रि को अज्ञात चोर गंगाशहर इलाके में बने एक जैन मंदिर और उपासरे सहित चार घरों में घुस कर चोरी की वारदात करने की कोशिश की। यहां कोई कीमती सामान नहीं निकला तो चोरों जाते जाते पानी के लिए लगे नल ही तोडक़र ले गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के उपनगर गंगाशहर में स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में जैन मंदिर में अज्ञात चोर घुस गए। इसके बाद वहीं स्थित उपासरे में पहुंच गए। दोनों जगह तोडफ़ोड़ की गई। ताले तोडक़र सामान भी खंगाला गया लेकिन कोई कीमती सामान नहीं मिला। इसके बाद पास ही स्थित दो घरों में भी चोर घुसे। दोनों ही घरों में उस समय कोई नहीं था। चोर ने यहां एक कमरे में घुसकर अलमारी के ताले तोडऩे का प्रयास किया। सामान भी उथल-पुथल कर दिया, लेकिन उसे कुछ नहीं मिला।
जब चोर को चारों जगह ही कोई कीमती सामान नहीं मिला तो मंदिर, उपासरे व घरों में लगे नल तोडक़र ले गया। नल

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26