पागल कुत्ते का आतंक, दो दर्जन लोगों को किया जख्मी, घायल बच्ची को भेजा बीकानेर - Khulasa Online पागल कुत्ते का आतंक, दो दर्जन लोगों को किया जख्मी, घायल बच्ची को भेजा बीकानेर - Khulasa Online

पागल कुत्ते का आतंक, दो दर्जन लोगों को किया जख्मी, घायल बच्ची को भेजा बीकानेर

महेश देरासरी
बीकानेर। महाजन कस्बे में एक पागल कुो ने करीब दो दर्जन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। वही कुत्ते की शिकार एक बच्ची को इलाज के लिए बीकानेर भेजा गया। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना गया है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मुय बाजार में आवारा कुत्ते का जमावड़ा रहता है। जिससे बाजार में आने जाने वाले लोग हमेशा डरे-डरे रहते है। बुधवार सुबह एक पागल कुत्ते ने ऐसा आंतक मचाया लोगो को दौड़ा-दौड़ा काटकर जख्मी कर दिया। पागल कुत्ते ने एक बच्ची सहित करीब दो दर्जन लोगो को काटकर घायल कर दिया। कुो के आंतक से घायल लोगो ने महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया। वहीं एक बच्ची गभीर रूप से घायल हो गई। जिसको परिजनों ने इलाज के लिए बीकानेर पीबीएम होस्पिटल में भर्ती करवाया। होटल संचालक कैलाश पुरोहित ने बताया कि सुबह दुकान आ रहा था। इसी दौरान बाजार में काफी संया में कुत्ते घूम रहे थे। जिसमें एक पागल कुत्ते ने जगहजगह काटकर जख्मी कर दिया। कुाों ने इन दिनों बाजार में काफी आंतक मचा रखा है। जिसके कारण बाजार में आने जाने ग्रामीणों में भय का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन शाम तक नही पकड़ा
जा सका। ग्रामीण घर से बाहर निकलने में भी कतराने लगे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26