
यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बो की अस्थाई बढोतरी






बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एवं दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवाओं में बढाये 01 साधारण श्रेणी डिब्बे
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एवं दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवाओं में 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 08.09.23 से 30.09.23 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 10.09.23 से 02.10.23 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।2. गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 08.09.23 से 30.09.23 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 09.09.23 से 01.10.23 तक तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।


