आतिशबाजी के बाद बीकानेर में तापमान बढ़ा, आने वाले दिनों में बढ़ेगी सर्दी

आतिशबाजी के बाद बीकानेर में तापमान बढ़ा, आने वाले दिनों में बढ़ेगी सर्दी

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । दीवाली के बाद तीन दिन में मैक्सिमम टैंप्रेचर में तेजी आई है। इसके असर से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन अल सुबह और रात के समय ठंडक का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ेगी। फिलहाल आतिशबाजी के बाद तापमान बढ़ा है। पिछले चार दिन का तापमान देखें तो अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ा है।

पिछले चार दिन का तापमान देखें तो 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन यह 32.9 डिग्री सेल्सियस था। पच्चीस अक्टूबर को 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छब्बीस अक्टूबर को इसमें एक डिग्री सेल्सियस की और तेजी आई और यह 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सत्ताईस अक्टूबर को 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी चार दिन में तीन डिग्री सेल्सियस की तेजी दर्ज की गई।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी सर्दी
हालांकि पिछले चार दिन में दिन का तापमान कुछ बढ़ा है लेकिन आने वाले दिनों में इसमें गिरावट की संभावना है। आमतौर पर अक्टूबर का अंतिम सप्ताह आते-आते इलाके में सर्दी बढ़ती है। ऐसे में अगले 24 घंटे में रात ज्यादा सर्द होने की संभावना है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 89000 रेट , 22 कैरट 94000 चांदी 117500 |