बीकानेर में तापमान 45 डिग्री के पार : चिलचिलाती धूप ने झुलसाया, दोपहर में सूनसान हुई शहर की सड़क - Khulasa Online बीकानेर में तापमान 45 डिग्री के पार : चिलचिलाती धूप ने झुलसाया, दोपहर में सूनसान हुई शहर की सड़क - Khulasa Online

बीकानेर में तापमान 45 डिग्री के पार : चिलचिलाती धूप ने झुलसाया, दोपहर में सूनसान हुई शहर की सड़क

खुलासा न्यूज बीकानेर। अंचल में चिलचिलाती धूप ने आमजन को झुलसा दिया। सूर्य देव ने सुबह आठ बजे से ही अपनी तपन दिखानी शुरू कर दी। दिन बढऩे के साथ साथ धूप का असर भी तेज होने लगता है। दोपहर 12 बजे बाद प्रचण्ड गर्मी व झुलसाने वाली धूप ने आमजन को परेशान किया। शहर का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में तापमान में और एक से दो डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश जिलों में हीटवेव (लू) चलने की संभावना है। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है।

मौसम केन्द्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ से 13-14 मई से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की भी संभावना है। 15 व 16 मई को आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26