सादुल क्लब चुनाव में तेज अरोड़ा अध्यक्ष ,हनुमान सिंह सचिव और मेड़तिया उपाध्यक्ष - Khulasa Online सादुल क्लब चुनाव में तेज अरोड़ा अध्यक्ष ,हनुमान सिंह सचिव और मेड़तिया उपाध्यक्ष - Khulasa Online

सादुल क्लब चुनाव में तेज अरोड़ा अध्यक्ष ,हनुमान सिंह सचिव और मेड़तिया उपाध्यक्ष

खुलासा न्यूज़ बीकानेर। रविवार को सादुल क्लब बीकानेर में अध्यक्ष पद हेतु चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी श्री रणजीत सिंह निर्वाण व श्री गजेन्द्र कपूर के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए श्री तेज अरोडा एवं श्री रघुवीर सिंह के मध्य हुए मतदान में मतगणना के पश्चात श्री तेज अरोड़ा अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित हुए एवं श्री देवेन्द्र सिंह मेड़तिया (उपाध्यक्ष) निर्विरोध, श्री हनुमान सिंह राठौड़ (सचिव) निर्विरोध, श्री पंकज नागपाल (सह सचिव) निर्विरोध, श्री सुरेश दफ्तरी (कोषाध्यक्ष) निर्विरोध, तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए श्री अभिषेक अग्रवाल, श्री भंवर विजेन्द्र सिंह राठौड़, श्री दलीप रंगाा, श्री लोकेश शर्मा, श्री पारस बोथरा, श्री रवि मिर्धा, श्री वरूण लेकर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26