
संभागीय आयुक्त के साथ हुई वार्ता के बाद टैक्सी यूनियन की हड़ताल खत्म





बीकानेर. टैक्सी यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई है। संभागीय आयुक्त के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। प्रशासन की ओर से तय किए गए नियमों को सहमति के बाद खत्म कर दिया है। इस सम्बध में युधिष्ठिरसिंह भाटी ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि वार्ता के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। इस सम्बध में इंटक नेता हेमंत किराडू ने बताया कि वार्ता के दौरान वाहन चालक की वर्दी, ऑटो के अंदर मोबाइल नंबर, नाम के साथ पुलिस हेल्पलाइन नंबर अंकित करने सहित अनेक मांगों पर सहमति के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। वार्ता में समीर खान, साबिर अली, नीरज पेड़िवाल, उमेश चौधरी, निजामुद्दीन सहित अनेक शामिल रहे।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |