
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा पर टूटा दुखों का पहाड़,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया दुख







तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा पर टूटा दुखों का पहाड़,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताया दुख
खुलासा न्यूज़। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा के पिता श्याम लोढ़ा का आज निधन हो गया। कहा जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और डायलिसिस पर थे। ऐसे में उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता व प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद फैन्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
जोधपुर लोकसभा सीट से सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर ट्वीट कर शोकपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्वीट में लिखा कि ‘इस सूचना से हृदय को गहरी पीड़ा पहुंची है कि मेरे मित्र और प्रसिद्ध कवि एवं लोकप्रिय अभिनेता शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन हो गया। ईश्वर उनके पिता श्याम लोढ़ा की पुण्यात्मा को अपनी शरण प्रदान करें। ॐ शांति!’


