मृतक के परिजनों व प्रशासन के बीच हुई वार्ता, एक्सीडेंटल क्लेम दिलाने का आश्वासन - Khulasa Online मृतक के परिजनों व प्रशासन के बीच हुई वार्ता, एक्सीडेंटल क्लेम दिलाने का आश्वासन - Khulasa Online

मृतक के परिजनों व प्रशासन के बीच हुई वार्ता, एक्सीडेंटल क्लेम दिलाने का आश्वासन

बीकानेर. बाइक पर जा रहे एक युवक को शुक्रवार शाम एक डंपर ने टक्कर मार दी, गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने जबर्दस्त आक्रोश जताते हुए मुआवजे की मांग की। देररात तक बात नहीं बनी तो शनिवार सुबह करीब पांच बजे मौके से शव को हटाकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। उसके बाद मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। जिनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को नकद राशि के रूप में सहायता दी जाए। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दोनों पक्षों से बात करके मामले को निपटाया गया। वार्ता में शामिल एसडीएम अशोक बिश्नोई ने बताया कि भारतमाला परियोजना कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए सहायता राशि दिये जाने तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपये की सहायता राशि दिलाने की घोषणा की गई। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने तथा एक्सीडेंटल क्लेम दिलाने का भी आश्वासन दिया। वार्ता सफल रही। जिसके बाद परिजनों ने शव उठा लिया। इस वार्ता में एसडीएम अशोक बिश्नोई, सीओ सदर पवन कुमार भदौरिया, नापासर एसएचओ सहित मृतक के परिजन व रिश्तेदार शामिल थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26