श्रीडूंगरगढ़ निवासी दर्ज़ी शादी का झाँसा देकर महिला के साथ करता रहा रेप , जादू टोना करने का भी आरोप

श्रीडूंगरगढ़ निवासी दर्ज़ी शादी का झाँसा देकर महिला के साथ करता रहा रेप , जादू टोना करने का भी आरोप

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । चूरू के कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ कई दिनों तक रेप किया। आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर उसके पति से तलाक भी करवाया। जिसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी और उसके परिजनों पर जादू टोना करने का भी आरोप लगाया है।

महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि शहर के कोतवाली क्षेत्र की महिला ने रिपोर्ट दी कि फरवरी 2022 में जब वह अपनी भाभी के साथ मेहंदीपुर गई थी। वहां उसकी जान पहचान श्रीडूंगरगढ़ निवासी केवल दर्जी से हुई थी। केवल दर्जी उसे फोन करने लगा और शादी करने के लिए कहा। उसने विवाहिता को झांसा देकर अप्रैल 2022 को श्रीडूंगरगढ़ में अपने घर बुलाया। जहां उसके पिता ने उस पर जादू टोना किया। मई 2022 को जब वह केवल दर्जी के घर गई थी। तभी रात को आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद आरोपी लगातार श्रीडूंगरगढ़ और रतनगढ़ ले जाकर उसके साथ रेप करता रहा। आरोपी ने इस बीच उसके न्यूड वीडियो भी बना लिए। 15 नवम्बर को विवाहिता का अपने पति से तलाक भी हो गया। 16 दिसम्बर को उसने आरोपी केवल दर्जी से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि यदि उसने कोई पुलिस कार्रवाई की तो वह उसका न्यूड वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। पुलिस ने गुरुवार को डीबी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |