कोरोना संकट में Switzerland दुनिया का सबसे सुरक्षित देश, भारत 56वें पायदान पर

कोरोना संकट में Switzerland दुनिया का सबसे सुरक्षित देश, भारत 56वें पायदान पर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से ( Coronavirus Pandemic )  पूरी दुनिया जूझ रही है और इसके समाधान के लिए लगातार उपाय तलाश किए जा रहे हैं। इस बीच कोरोना महामारी को लेकर 200 देशों में एक विस्तृत अध्ययन किया गया। इसमें स्विटजरलैंड को सबसे सुरक्षित ( World Safest Country in Covid19 ) जगह के रूप में पाया गया। इस सूची में भारत को तीसरे श्रेणी के दूसरे सबसे जोखिम वाले ग्रुप में रखा गया है।

यह विस्तृृत अध्य्यन डीप नॉलेज ग्रुप ने किया है। इस रूप ने दुनिया के 200 कोरोना प्रभावित देशों में ये सर्वे किया है। भारत इस सूची में 56 वें स्थान पर है। सर्वे में चार टियर में देशों को वर्गीकृत किया गया है। पहले टियर में 20 सबसे सुरक्षित देशों को रखा गया है, जबकि चौथे टियर में वे देश हैं जहां पर सबसे ज्यादा जोखिम हैं।

ये हैं कोरोना से 10 सबसे सुरक्षित देश
सर्वे में जिन 10 देशों को कोरोना संक्रमण से सबसे सुरक्षित माना गया है उनमें स्विटजरलैंड का नाम सबसे उपर है। वहीं, दक्षिण सूडान को सबसे निचले पायदान यानी कि 200 वें स्थान पर रखा गया है। ये हैं दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित देश 1- स्विट्जरलैंड, 2- जर्मनी, 3- इजरायल, 4- सिंगापुर, 5- जापान, 6- ऑस्ट्रिया, 7- चीन, 8- ऑस्ट्रेलिया, 9- न्यूजीलैंड, 10- दक्षिण कोरिया।

56वें पायदान पर है भारत
आपको बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा अमरीका प्रभावित हुआ है। अमरीका में कोरोना के कारण अब तक 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लाख से अधिक संक्रमित हैं। वहीं भारत में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी के साथ बढ़ते जा रहे हैं।

इस सूची में अमरीका भारत से दो पायदान नीचे है। भारत में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के करीब है। सर्वे में भारत को फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील जैसे देशों की तुलना में बेहतर माना गया है। इस सर्वे में पाकिस्तान को 148 वें स्थान पर रखा गया है। वहीं चीन, जहां से ये वायरस पूरी दुनिया में फैला, उसे 7वें नंबर पर रखा गया है। इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि स्विट्जरलैंड और जर्मनी के क्रमश: पहले या दूसरे नंबर स्थान पर रहने का कारण ये है कि वहां पर लॉकडाउन संबंधी नियमों का पालन ठीक ढंग से किया गया। इसके अलावा अर्थव्यवस्था को लेकर भी ध्यान रखा गया ताकि को नुकसान न हो। साथ ही साथ इन दोनों देशों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |