सुरेंद्र नारायण जोशी बीकानेर न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में 91 मतों से विजय घोषित, देखे वीडियो - Khulasa Online सुरेंद्र नारायण जोशी बीकानेर न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में 91 मतों से विजय घोषित, देखे वीडियो - Khulasa Online

सुरेंद्र नारायण जोशी बीकानेर न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में 91 मतों से विजय घोषित, देखे वीडियो

सुरेंद्र नारायण जोशी बीकानेर न्यायिक कर्मचारी संघ के चुनाव में 91 मतों से विजय घोषित, देखे वीडियो

 

बीकानेर। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सुरेंद्रनारायण जोशी निर्वाचित हुए। जोशी ने 91 वोटों से जीत हासिल की। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश सुधार और सहायक चुनाव अधिकारी जितेंद्र श्रीमाली ने बताया कि नई कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह हुए चुनाव में 409 मतदाताओं में से 370 ने अपने वोट का उपयोग किया। इसमें जोशी ने 221, श्रवण गोदारा ने 130 और शैलेष पुरोहित ने 12  मत हासिल किए। सात मत खारिज हो गए। इसके अलावा प्रांतीय प्रतिनिधि के 6 पदों पर मदन गोपाल राठौड़, अविनाश आचार्य, देवेंद्र सिंह मेडतिया, रजत ओझा, नारायणदास रंगा, विकास सोलंकी ने जीत हासिल की।  विदित रहे कि सुरेन्द्र नारायण जोशी, वर्तमान में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष है। जोशी लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26