रविवार का राशिफल: मिथुन राशि के लोगों की बढ़ सकती हैं समस्याएं - Khulasa Online रविवार का राशिफल: मिथुन राशि के लोगों की बढ़ सकती हैं समस्याएं - Khulasa Online

रविवार का राशिफल: मिथुन राशि के लोगों की बढ़ सकती हैं समस्याएं

मेष :परिस्थिति सुधारने के लिए संयम रखें। अभी के समय में किसी भी प्रकार की रिस्क लेने की आवश्यकता नहीं है। आत्म विश्वास बनाए रखें। महत्वपूर्ण काम और कर्तव्य निभाने पर जोर दें। पैसों की वजह से रुकी हुई बातें कुछ दिनों में आगे बढऩे लगेंगी।

वृषभ :जीवन को नई दिशा देने वाली घटनाएं घटेगी। परिवार में आपकी वजह से आनंद का वातावरण रहेगा। पुराने कर्ज खत्म होने की वजह से पैसों से संबंधित नकारात्मक विचार दूर होंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति को आपकी सहायता की आवश्यकता होगी।

मिथुन : अनेक प्रयत्नों के बाद भी किसी समस्या का हल ढूंढ पाना आपके लिए मुश्किल होगा। पुरानी बातों के कारण नकारात्मक विचारों का प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जैसे-जैसे विचार सकारात्मक होंगे, आपकी परिस्थिति भी बदलती हुई नजर आएगी। अभी केवल हाथ में लिए गए काम पर ही ध्यान दे

कर्क : समस्याओं का हल खुद के प्रयत्नों से ही मिलने वाला है। हर एक काम पर ठीक से ध्यान दें। आपके व्यक्तित्व में आ रहे बदलाव को समझना अन्य लोगों के लिए कठिन होगा। भावनात्मक रूप से आप हर एक व्यक्ति के साथ जुड़े रहने की वजह से उनका सहयोग भी आसानी से मिलेगा।

सिंह : परिवार के हर एक व्यक्ति की चिंता रहेगी, लेकिन आपकी वजह से उनके व्यक्तिगत जीवन में दखलंदाजी न हो, इस बात का भी ध्यान रखना होगा। किसी भी व्यक्ति के साथ किए गए लेन-देन को लिखकर रखने की आवश्यकता है, वर्ना दूसरे पक्ष के द्वारा आपकी कमजोरी का फायदा उठाया जा सकता है।

कन्या : बढ़ते खर्च के कारण चिंता हो सकती है, लेकिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अभी भागदौड़ बढ़ती हुई नजर आ रही है। अगर आप योजना बनाकर ठीक से समय का इस्तेमाल करते हैं तो तनाव पूरी तरह से दूर किया जा सकता है।

तुला : आपकी समस्या सुलझाने के लिए जिन लोगों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उनके नजरिए को समझने की कोशिश करनी होगी। अगर अन्य लोगों के कारण आपको उदासी महसूस होती है तो अपनी निर्णय क्षमता पर भरोसा रखते हुए परिस्थिति का सामना करें।

वृश्चिक : आपके स्रोत और जानकारी का सही उपयोग करें। आप अपनी समस्या दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी व्यक्ति का काम करते समय उन्हें झूठी उम्मीद न दें। आपके लिए लोगों का नजरिया बदलता हुआ नजर आ रहा है। उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करें।

धनु : परिवार के लोगों के साथ हुए विवाद की वजह से आप उनके साथ कुछ दिनों के लिए दूरियां बनाए रखना पसंद करेंगे। रिश्तों में कड़वाहट दूर करने की कोशिश करें। कठिनाइयां होने के बाद रिलेशन तोडऩा सही नहीं है। सोच-समझकर फैसला करें।

मकर : दिन की शुरुआत में निराश महसूस हो सकता है, इसलिए बड़े निर्णय लेना या महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। कठिनाइयों के बाद भी आपका विश्वास बना रहेगा, इस कारण खुद की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें।

कुंभ :अपनी कार्यक्षमता का अंदाजा होने के बाद भी नए अनुभव लेने से आप खुद को क्यों रोक रहे हैं, इस बात को समझना होगा। अन्य लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव सही हैं या गलत, ये तय करके ही कोई निर्णय लें। व्यर्थ खर्च हो सकता है, लेकिन खर्च हुए पैसे आसानी से प्राप्त करना भी संभव होगा।

मीन: व्यक्तिगत जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं, इस कारण काम नजरअंदाज हो सकता है। अभी लोगों की मदद प्राप्त करना आपके लिए जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26