
रविवार का राशिफल: मिथुन-सिंह राशि के लोगों की उलझनें बढ़ सकती हैं






मेष : किसी करीबी के साथ बातचीत कम होने से एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है, जिसे बातचीत से सुधारा जा सकता है। व्यक्तिगत बातों में बदलाव होने में थोड़ा वक्त लगेगा। आपका संयम खत्म हो सकता है, इस कारण हड़बड़ी में कोई निर्णय लिया जा सकता है। अभी के समय में किसी भी निर्णय के बारे में विचार न करें।
वृषभ : आपके निर्णय की वजह से जीवन में संतुलन रहेगा। काम आगे बढ़ाना आपके लिए संभव हो सकता है। घर पर मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। नए लोगों के साथ हुए परिचय की वजह से आनंद प्राप्त होगा। खुद के द्वारा किए प्रयत्न के जरिए समाधान मिलेगा। अपेक्षा के अनुसार प्रगति देखने के लिए मेहनत और कार्य क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
मिथुन : बेचैनी और उलझन बढ़ती हुई नजर आ रही है। परिस्थिति सरल होने के बाद भी विचारों की वजह से जटिलता बढ़ सकती है। आपके स्वभाव में कुछ हद तक बदलाव नजर आ रहा है, लेकिन बेकार की जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश रहेगी, जिससे केवल तनाव और आलोचना ही प्राप्त होगी।
कर्क :भविष्य से संबंधित चिंता रहेगी। फिर भी आप वर्तमान से जुड़े रहेंगे और मेहनत करते रहेंगे। जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उनके संबंध में सुधार लाने की आवश्यकता है। वर्ना काम के साथ जीवन के अन्य पहलुओं पर भी नकारात्मक असर हो सकता है।
सिंह : अलग-अलग बातों में उलझे रहने से आपकी दुविधा बढ़ सकती है। विचारों में स्पष्टता न होने से किसी भी व्यक्ति को दिए गए वचन का पालन करना मुश्किल होगा। मित्रों के साथ के संबंध बार-बार बदलते हुए नजर आएंगे। इस कारण कुछ हद तक नकारात्मक महसूस हो सकता है।
कन्या : काम संबंधी एकाग्रता बढऩे से काम की क्वालिटी सुधारना आपके लिए आसान हो सकता है। जीवन के हर एक पहलू को गंभीरता से लें। इस वजह से अगले कुछ दिनों में छोटे-मोटे बदलाव हो सकते हैं। मित्रों की ओर से आपको आनंद मिल सकता है।
तुला :नई बात सीखते समय पूरे डेडीकेशन के साथ प्रयत्न करने की आवश्यकता है। मौज-मस्ती पर अधिक ध्यान देना और काम से जुड़ी हर एक बात में रिस्क लेना, आपके लिए नुकसान का कारण हो सकता है। पारिवारिक जीवन में अस्थिरता होने से काम पर फोकस करना कठिन लगेगा।
वृश्चिक : परिचित व्यक्ति से मिली मदद के कारण बड़ी समस्या का हल प्राप्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। खर्च कम होने से निवेश करना संभव हो सकात है। आपके प्रयत्नों के कारण भविष्य के आर्थिक संकट को दूर कर पाएंगे।
धनु :अपनी बातों पर नियंत्रण रखें। स्वभाव में लचीलापन लाना आपके लिए आवश्यक होगा। जिस प्रकार से आप अन्य लोगों को मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, क्या उनका भी सहयोग मिल रहा है, ये बात समझें।
मकर : परिवार में किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद को बढ़ावा न दें। अगर इस विवाद से खुद को दूर रखना संभव नहीं है तो अपना पक्ष अन्य लोगों के सामने सही तरीके से रखें। नकारात्मक लोगों के साथ दूरियां बनाएं।
कुंभ : यात्रा संबंधी निर्णय लेने से पहले महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अंतिम समय पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें। पैसों से संबंधित खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं, इस कारण तनाव होगा।
मीन :मित्रों के साथ हुई बातचीत के कारण एक-दूसरे के प्रति कंपटीशन की भावना बढ़ सकती है। अभी के समय में व्यक्तिगत बातों की चर्चा अन्य लोगों के साथ करना गलत होगा। पारिवारिक समस्याओं को परिवार के लोगों के साथ मिलकर ही सुलझाने की कोशिश करें। वर्ना कोई व्यक्ति आपकी परिस्थिति का गलत फायदा उठा सकता है।


