सुमित गोदारा कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यालय में मनाई खुशियां

सुमित गोदारा कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यालय में मनाई खुशियां

खुलासा न्यूज, लूणकरणसर/लोकेश बोहरा। सुमित गोदारा के कैबिनेट मंत्री बनने पर लूणकरणसर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। यहां आजादी के बाद पहली बार भाजपा का मंत्री बना है जीतने के बाद। इससे पहले मानिकचंद सुराना भाजपा में हारने के बाद वित्त आयोग के अध्यक्ष बने थे। यह पहला मौका है जब कोई भाजपा विधायक जीतने के बाद कैबिनेट मंत्री बना है। सुमित गोदारा ने तीन चुनाव लड़े। पहले चुनाव 2013 का हारा था। उसके बाद लगातार 2018 और 2023 का चुनाव जीता। भाजपा कार्यालय में प्रधान कानाराम गोदारा ने बताया कैबिनेट मंत्री बनने के बाद लूणकरणसर विधानसभा और बीकानेर जिले में विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कानाराम गोदारा ने बताया लुणकनसर की जो मूल आवश्यकता है नगर पालिका, हॉस्पिटल साथ में अवैध जो नशा चल रहा है युवाओं में उसको रोकना प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच उमेश सिंह शेखावत जो भाजपा के पुराने वरिष्ठ नेता है उन्होंने कहा विकास के कार्य जो कांग्रेस के राज में नहीं हुए थे आम जनता परेशान थी जनता की परेशानी अब दूर होगी। साथ में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजाराम धतरवाल, पंचायत समिति प्रतिनिधि गोपालनाथ, भाजपा के युवा नेता राजपाल सिंह शेखावत, फरसराम जाखड़, बेगाराम ज्याणी, श्याम परीक, राकेश तातेड, सुरेश बिश्नोई, बाबूलाल दूगड़, विनोद चोपड़ा, जयचंद भुरा, सावत राम पंचार,।
लुणकनसर बाजार में भी लोगों ने पटाखे छोड़े मिठाइयां खिलाई एक दूसरे को। और सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सुमित गोदारा से एक आस लगाकर बैठे हैं नगर पालिका के लिए। लूणकरणसर कस्बा बड़ा होते हुए भी नगर पालिका से वंचित रहा लोगों को उम्मीद है सुमित गोदारा कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्राथमिकता से नगर पालिका बनाएंगे। पुरानी धान मंडी में सुंदर अग्रवाल, भैराराम चोपड़ा, पवन खेतान, दिलीप चोपड़ा, किशन तातेड, अंकुर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, राकेश सोनी, आदि ने आभार प्रकट किया मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |