
चीनी के भाव 20 रुपए नीचे आए, चने में 150 रुपए की तेजी, ग्वार 300 रुपए सस्ता





राजस्थान की मंडियों में गुरुवार को जयपुर में चना में 150 रुपए तक की तेजी रही। चीनी के भाव 20 रुपए तक नीचे आए। वहीं नागौर मंडी में जीरा 500 रुपए, मूंग 400 रुपए, इसबगोल 500 रुपए और सरसों 150 रुपए तेज रही। सौंफ के भाव 500 रुपए नीचे आए। अलवर में जौ 100 रुपए नीचे आया।
बीकानेर संभाग में जिंसों के भाव मंडी में गुरुवार को गेहूं में मामूली गिरावट रही। जौ 50 रुपए तेज रहा। चना सरसों ग्वार में गिरावट दर्ज की गई।
| खाद्य जिंस | भाव (रु./ क्विंटल) |
| गेहूं | 1950 – 2139 |
| जौ | 2575-2872 |
| चना | 4250-4680 |
| ग्वार | 4700-5875 |
| सरसों | 6150-6731 |
| मूंग | 6250 – 6885 |




