
अचानक प्रधानमंत्री मोदी ने वसुंधरा से पूछा कैसी है निहारिका






जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे से उनकी पुत्रवधू निहारिका राजे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राजे से मिलते ही पूछा ‘वसुन्धराजी अब कैसी है निहारिका ? अब तो स्वस्थ हैं ना’। उन्होंने राजे की पुत्रवधु के इलाज के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली और इलाज के प्रति पूरी सावधानी बरतनें की सलाह दी।
मोदी ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है। आप चिंता न करें, उन्हें ईश्वर दीर्घायु बनाए रखेगा। इस संबेध में मेरे सहयोग की जहां आवश्यकता हो ज़रूर बताएं। राजे ने पीएम द्वारा उनकी पुत्रवधू को लेकर जताई गई चिंता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। यहां उल्लेखनीय है कि निहारिका राजे लम्बे समय से गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थी जो अब स्वस्थ हैं, लेकिन उनका अभी भी दिल्ली में उपचार चल रहा है। राजे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी वार्ता हुई। आपको बता दें कि राजे हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने गई हैं। उन्होंने पहले दिन प्रेस वार्ता भी की। राजे के साथ नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित कई नेता बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।


