अधीनस्थ बोर्ड करेगा ग्रेड थर्ड टीचर्स की भर्ती - Khulasa Online अधीनस्थ बोर्ड करेगा ग्रेड थर्ड टीचर्स की भर्ती - Khulasa Online

अधीनस्थ बोर्ड करेगा ग्रेड थर्ड टीचर्स की भर्ती

राजस्थान में 46,500 ग्रेड थर्ड टीचर्स की भर्ती के लिए सरकार ने आज नोडल एजेंसी का चयन किया है। पंचायतों राज के अधीन होने वाली इस भर्ती की प्रक्रिया को अधिनस्थ बोर्ड (कर्मचारी चयन बोर्ड) करवाएगा। रीट भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित होने के बाद उसमें सफल रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा एवं पुस्तकालय विभाग, पंचायत राज की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए भर्ती एजेंसी कर्मचारी चयन बोर्ड को नियुक्त किया है। सरकार ने ग्रेड थर्ड के 46,500 पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण की रीट परीक्षा इसी साल 23 और 24 जुलाई को आयोजित करेगी। इस रीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को टीचर भर्ती के लिए यह परीक्षा देना अनिवार्य होगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26