उपनिरीक्षक ज्याणी के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी - Khulasa Online उपनिरीक्षक ज्याणी के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी - Khulasa Online

उपनिरीक्षक ज्याणी के बेटे ने कमरे में लगाई फांसी

श्रीगंगानगर। जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक हरपाल ज्याणी के 26 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने ही स्टडी रूम में खुदकुशी कर ली। हादसे का पता कुछ समय बाद ही घर में मौजूद अन्य सदस्यों को चला। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पुरानी आबादी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी अरविंद बैरड़, एसएचओ रणजीत सेवदा, ड्यूटी अधिकारी एएसआई भरतप्रसाद गुप्ता, एएसआई महेंद्र पडि़हार सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा। मृतक के पिता एएसआई हरपाल ज्याणी तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा कर दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। एएसआई भरतप्रसाद ने बताया कि अभिमन्यु राजकीय सेवा में चयन के लिए तैयारी करता था। बुधवार सुबह एएसआई हरपाल ज्याणी भरतनगर स्थित आवास से सूरतगढ़ थाने में ड्यूटी के लिए रवाना हुए। तब उसने अपने पिता के चरण स्पर्श कर उनको हंसी खुशी विदा किया था। इसके बाद वह अपने चौबारे में जहां उसने स्टडी रूम बना रखा था, वहां पढऩे चला गया। उसी कमरे में उसने सूत की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की करीब तीन माह पूर्व ही जोगीवाला निवासी पूजा से शादी हुई थी। उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व ही मायके गई हुई थी। युवक के कमरे से तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। परिजनों ने इस संबंध में कोई संदेह नहीं जताया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से भी इनकार कर दिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26