छात्र संघ चुनाव 2019 : धर्मेंद्र शेखावत बने अध्यक्ष  - Khulasa Online छात्र संघ चुनाव 2019 : धर्मेंद्र शेखावत बने अध्यक्ष  - Khulasa Online

छात्र संघ चुनाव 2019 : धर्मेंद्र शेखावत बने अध्यक्ष 

खुलासा न्यूज़, बीकानेर।  छात्र संघ चुनाव 2019 में राजस्थान कृषि विश्विद्यालय बीकानेर में अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह शेखावत, संयुक्त सचिव धीरेन पटेल विजय हुवे इसके अलावा कृषि महाविद्यालय से सतीश यादव अध्यक्ष, ओमप्रकाश महासचिव पद पर विजय हुवे। उक्त छात्र संघ चुनाव की कमान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शेखावत, अशोक चौधरी सहित उनकी टीम ने संभाल रखी थी। विजय होने के उपरांत विश्व विद्यालय में यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका, सोशल एक्टिविस्ट डूंगर सिंह तेहनदेसर, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़, धर्मेंद्र सिंह बरसलपुर, एड विक्रम सिंह नापासर, युवा उद्यमी शिव प्रसाद शर्मा सहित प्रमुख लोगों ने नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं गुलाल लगाकर हौसला अफजाई की। विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मालाओं से, गुलाल उड़ाकर एवं विश्वविद्यालय केंपस में जुलूस निकालकर जश्न मनाया।  इस अवसर पर आगंतुकों का डूंगर सिंह तेहनदेसर एवं राजू मीणा ने आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26