स्टूडेंट्स की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी सहित तीन गिरफ्तार - Khulasa Online स्टूडेंट्स की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी सहित तीन गिरफ्तार - Khulasa Online

स्टूडेंट्स की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां, अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी सहित तीन गिरफ्तार

जोधपुर के जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में बुधवार सुबह 11 बजे स्टूडेंट्स ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। करीब 1 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स नारे लगाते हुए यूनिवर्सिटी से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान छात्र और पुलिस आमने-सामने हो गए। उग्र हुए छात्रों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। इसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्टूडेंट्स ने पहले यूनिवर्सिटी के ओल्ड कैंपस और उसके बाद कलेक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन किया था। यहां स्टूडेंट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम के नारे लगाते हुए फीस लौटाने और माफ करने की मांगे रखी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में यूनिवर्सिटी में सेवाएं नहीं दी गई। इसके बावजूद फीस ली जा रही है। जो छात्रों को वापस किया जाना चाहिए।

कलेक्ट्रेट के बाहर लगा जाम
बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के जुटने से कलेक्ट्रेट के बाहर ट्रैफिक जाम हो गया। वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने छात्रों को जाम नहीं लगाने के लिए कहा। इस बीच छात्र उग्र हो गए। पुलिस को उन्हें लाठियां मारकर खदेड़ना पड़ा।

देर रात दो स्टूडेंट्स का निलंबन वापस लिया
पिछले गुरुवार को भी शुल्क वृद्धि के विरोध में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भाटी सहित कई छात्र-छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था। विवि प्रशासन ने भाटी सहित 3 स्टूडेन्ट्स को निलंबित कर दिया था। इसके बाद छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी ने फीस कम करने और वसूली गई अतिरिक्त फीस रिफंड करने की मांग को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। मंगलवार देर रात दो स्टूडेन्ट्स का निलंबन वापस ले लिया गया था। लेकिन भाटी का निलंबन बरकरार रखा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26