बीकानेर में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन: 12 से 15 घंटे की ड्यूटी के खिलाफ आवाज उठाई

बीकानेर में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन: 12 से 15 घंटे की ड्यूटी के खिलाफ आवाज उठाई

बीकानेर में रोडवेज कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन: 12 से 15 घंटे की ड्यूटी के खिलाफ आवाज उठाई


खुलासा न्यूज़, बीकानेर, 7 जून 2025:
राजस्थान रोडवेज एम्पलाइज यूनियन एटक बीकानेर द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा, जिसमें एसोसिएशन का पूर्ण समर्थन है। इस धरने में बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
मुख्य मांगें:
– ड्यूटी के घंटे और कार्यालयीन कार्य
– निरस्तीकरण के पैसे और देय लाभों का भुगतान
– वर्तमान भुगतान का ऑडिट और पारदर्शिता
श्याम दीन भुट्टो ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा नए-नए रवैये अपनाकर कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा कर्मचारियों पर 12 से 15 घंटे की ड्यूटी थोपी जा रही है, जो कि असहनीय है। 8 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी कर्मचारियों को ड्यूटी ऑफ नहीं करवा कर उनकी वापस ड्यूटी लगवाई जा रही है, जो कि पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। आखिर कर्मचारी कितने दिन यह सहेगा?
क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर लाल भास्कर ने कहा कि अगर हमारी वाजिब मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं करती है प्रशासन, तो पूरे क्षेत्र में इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर शाखा के साथ हमारा पूर्ण समर्थन है और हम उनके साथ हैं।
संगठन सचिव एसोसिएशन रामधन बिश्नोई ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीकानेर शाखा के कर्मचारियों की वाजिब मांगों का जल्द निस्तारण और समझौता करना आवश्यक है। अगर प्रशासन समझौता नहीं करता है, तो पूरे क्षेत्रीय संभाग में धरना आंदोलन किया जाएगा।
श्याम दीन भुट्टो (क्षेत्रीय अध्यक्ष), रामेश्वर लाल भास्कर (क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष),गिरधारीलाल (एसोसिएशन सचिव) शार्दुल कुमार (शाखा सचिव), रामधन बिश्नोई (संगठन सचिव एसोसिएशन रामस्वरूप ज्याणी (क्षेत्रीय वित्त सचिव) गुलाब सिंह डुगरदान, सुभाष खिचङ,हेतराम विश्नोई, किशन सिंह, अमर चंद बिश्नोई, रामदयाल चौधरी, मोहन राम, भैराराम, सुभाष बिश्नोई आदि सदस्य और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई और धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। अगर आने वाले समय में उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |