नकली नोट छापने के तार लुधियाना से जुड़े, दूसरा युवक गिरफ्तार

नकली नोट छापने के तार लुधियाना से जुड़े, दूसरा युवक गिरफ्तार

बीकानेर. बीकानेर में नकली नोट छापने और छपाई के लिए सामग्री तैयार करने के मामले में बीकानेर पुलिस पंजाब के लुधियाना से भी एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसलए छपाई के लिए हाई प्रोफाइल कागज व प्रिंटिंग सामग्री लुधियाना से ही बीकानेर भेजी जा रही थी। पुलिस को उम्मीद है कि नकली नोट छपाई मामले में कुछ और युवकों की भूमिका है। दो महीने में ही ये दूसरा अवसर है जब बीकानेर में बड़ी मात्रा में नकली नोट छापने का खुलासा हुआ है।

बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने बज्जू खालसा के मनोज बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। मनोज से 29 हजार 600 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। उससे सख्त पूछताछ के दौरान पता चला कि नोट छापने के लिए हाई प्रोफाइल कागजए सिक्योरिटी थ्रेड की सप्लाई उसे पंजाब के लुधियाना से हो रही है। जिस समय मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थीए उसी वक्त लुधियाना के कुलदीप का नाम सामने आया था। स्पेशल टीम के सदस्य मनोज शर्मा सहित कुछ पुलिस कर्मियों ने लुधियाना पहुंचकर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। अब उसके ठिकानों की छानबीन की जा रही है।

ओरिजनल जैसा सिक्योरिटी थ्रेड
इन नकली नोटों में एक सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाया जाता है। इसे देखकर भी बीकानेर पुलिस दंग है। दरअसल, ये थ्रेड भी असली नोट जैसा ही है। आरबीआई की ओर से छपने वाले नोट्स में जो थ्रेड लगती हैए ये फर्जी थ्रेड भी कमोबेश एक जैसी है। बताया जा रहा है कि ये थ्रेड भी लुधियाना से ही तैयार होकर आई है।

आगे जाती है सामग्री
ये भी सामने आया है कि नोट एक साथ छापने के बजाय अलग अलग जगह छप रहे है। कहीं कागज पर महात्मा गांधी का वाटरमार्क लगा जा रहा हैए तो कहीं पर सिक्योरिटी थ्रेड लगाया जा रहा है। इस तरह का कागज उपयोग में लिया जा रहा है कि एक कागज पर चार नोट प्रिंट हो सके। इन कागजों पर दो सौ और पांच सौ रुपए के नकली नोट छापे जा रहे हैं।

पहले भी पकड़े गए नकली नोट
इससे पहले बीकानेर के वृंदावन एनक्लेव और नोखा के गांव में नकली नोट छापने का गिरोह पकड़ा गया था। तब कलर प्रिंट के माध्यम से नोट छापने का पता चला था। तब भी दो सौ और पांच रुपए के नोट ही बरामद किए गए थे। ये राशि करीब पंद्रह लाख रुपए के आसपास थी। अब करीब तीस हजार रुपए के फर्जी नोट मिले हैं जबकि बड़ी संख्या में कागज मिले हैं, जिन पर नोट छपने थे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |