अपराधियों पर सख्त से सख्त करवाई की जानी चाहिएः आईजी - Khulasa Online अपराधियों पर सख्त से सख्त करवाई की जानी चाहिएः आईजी - Khulasa Online

अपराधियों पर सख्त से सख्त करवाई की जानी चाहिएः आईजी

बीकानेर। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने कहा है कि हार्डकोर अपराधियों पर सख्त से सख्त करवाई की जानी चाहिए। ऐसे आरोपियों पर पुलिस सख्ती दिखाए। वे शनिवार को एसपी ऑफिस में क्राइम मीटिंग में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फ्लश आउट अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इलाके में नशे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस को मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ सख्ती दिखानी चाहिए। इलाके में मादक पदार्थों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए प्रयास करना चाहिए।

श्रीगंगानगर में समस्याएं सुनते आईजी ओमप्रकाश।

उन्होंने कहा कि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। जिससे कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। थाने में आने वाले पीड़ितों की सुनवाई होनी चाहिए तथा पैंडिंग प्रकरणों का समय रहते निस्तारण किया जाना चाहिए।
परिवादियों की सुनी समस्याएं
उन्होंने क्राइम मीटिंग के बाद परिवादियों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को इसका निस्तारण करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इससे पहले सीओ सिटी ऑफिस का निरीक्षण किया तथा रिकॉर्ड जांचा। उन्होंने यहां ऑफलाइन रिकाॅर्ड के दस्तावेज जांचकर संबंधित कर्मचारियों से इससे संबंधित जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीएनएस का ऑनलाइन रिकाॅर्ड भी जांचा। एसपी आनंद शर्मा, एएसपी जयसिंह तंवर,सीओ सिटी अरविंद बैरड़ और महिला अपराध अन्वेषण सैल के डीएसपी धन्नाराम सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26