स्त्रीधन नहीं दिलाने पर थानाधिकारी के खिलाफ कलक्टर को की शिकायत





बीकानेर। महिला थाने में आने वाली महिला के साथ किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस लिए प्रत्येक व्यवस्था सूचारु होती है लेकिन बीकानेर महिला थाना की बात करे तो ये पर आने वाली महिला को पूरा न्याय नहीं मिलता है। थाने में तैनात सिपाही महिला के परिवार वालों को धमकाते हुए दिखाई देते है। इसका मुख्य कारण है थाना स्टाफ लड़के व लड़की के दोनों परिवार पर दबाब बनाते रहते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तो प्राय: ये भी देखा जाता है कि जिसके पास केस होता है वो दोनों परिवार से रुपए ऐंठने का काम बड़े ही शातिर तरीके से करते है। ऐसा ही एक मामले को लेकर परिवादी ने जिला कलक्टर को शिकायत पत्र दिया है जिसमें महिला ने बताया कि उसका पति व सास जेठ, जेठानी आदि दहेज प्रताडऩा देते है। इसके खिलाफ शिकायत की जिसमें समझौता वार्ता असफल होने पर प्रथम सूचना दर्ज की गई। पुलिस ने लड़के के घर से लड़की का स्त्रीधन लेकर आये लेकिन सोना-चांदी व अन्य कीमती सामान बरामद नहीं किया है महज टूटेफुटे बर्तन व फटे कपड़े बिस्तर व टीवी, पंलग ही बरामद किये है जो काम के नही है शेष स्त्रीधन जेवरात चांदी-सोने के बरामद नहीं किये है और ना ही मुकदमें में सही तफ्तीश की जा रही है। लड़की का जेठ मोहम्मद ईशाक विदेश जाने की तैयारी में है और भाग जाना चाहता है इसलिए कलक्टर व थानाधिकारी से गुजारिश की है उसका पासपोर्ट जब्त किया जाये। क्योंकि इस प्रकारण में मुख्य आरोपी है जो घटना का जिम्मेदार व्यक्ति है। लड़की के पिता ने ज्ञापन पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक को दिये है।


