Gold Silver

नयाशहर थाना इलाके में पत्थरबाजी,दो जने चोटिल

खुलासा न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में पत्थरबाजी की घटना में दो जने चोटिल हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने स्थानीय लोगों ने अपनी भड़ास निकाली। जानकारी के अनुसार ओडो के बास स्थित ठेके के पास शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को मना करने पर एक परिवार के सदस्यों के साथ शराबियों ने घर में घुसकर मारपीट की। घर में पत्थर फेंके,जिससे दो युवक चोटिल हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। यहां उपस्थित मोहल्लेवासियों का कहना है कि ओडों के बास में एक शराब का ठेका है, जहां शाम के समय असामाजिकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है। हर दिन यहां असामाजिक तत्व शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। बुधवार को भी कुछ लोग वहां शराब पीकर हुड़दंग व गाली-गलौच कर रहे थे। तब यहां रहने वाले सूरज व रोहित ने उन्हें उलाहना दिया, जिससे युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने उनके साथ मारपीट की। वे दौड़कर घर भाग गए। तब हुड़दंगी युवक घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर के गेट तोड़ दिए। घर के आगे खड़ी दो बाइक को तोड़ दिया। इतना ही नहीं घर की महिलाओं को गालियां निकाली। घर पर पत्थर फेंके, जिससे सूरज के सिर और रोहित के चेहरे पर चोट लगी।

Join Whatsapp 26