जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पथराव-आगजनी, 3 घंटे से उग्र भीड़ का पुलिस पर पथराव, गाडिय़ां फूंकीं

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पथराव-आगजनी, 3 घंटे से उग्र भीड़ का पुलिस पर पथराव, गाडिय़ां फूंकीं

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पथराव-आगजनी, 3 घंटे से उग्र भीड़ का पुलिस पर पथराव, गाडिय़ां फूंकीं
संभल। संभल जामा मस्जिद में रविवार सुबह सर्वे के दौरान पथराव हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। हालात 3 घंटे से बेकाबू है। गलियों में जगह-जगह पथराव हो रहा है। उग्र भीड़ ने कई गाडिय़ों में आग लगा दी। डीएम और एसपी मौके पर हैं। मुरादाबाद से डीआईजी मुनिराज जी मौके पर पहुंच गए हैं।
दरअसल, सुबह 6.30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भडक़ गए। कुछ ही देर में करीब दो हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। भीड़ मस्जिद के अंदर जाने पर अड़ गई।
पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा।
पुलिस के लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागने के बाद भगदड़ मच गई। लोग सडक़ पर चप्पल-जूते छोडक़र भाग गए।
पुलिस के लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागने के बाद भगदड़ मच गई। लोग सडक़ पर चप्पल-जूते छोडक़र भाग गए।
कोर्ट ने सर्वे कराकर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा था
जामा मस्जिद का 5 दिन में दूसरी बार सर्वे करने के लिए टीम पहुंची थी। इससे पहले 19 नवंबर को सर्वे हुआ था। उसी दिन यानी 19 नवंबर को हिंदू पक्ष की संभल शाही जामा मस्जिद के श्री हरिहर मंदिर होने की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे करवाकर एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। 26 नवंबर को रिपोर्ट पेश करनी है। 29 नवंबर को इस पर सुनवाई होगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |