Gold Silver

इतने अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 150 अंक गिरा, ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर लुढ़के

इतने अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 150 अंक गिरा, ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयर लुढ़के

मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 25 अक्टूबर को सेंसेक्स 450 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,620 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार
-एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.97% की गिरावट है। वहीं कोरिया का कोस्पी 0.35% और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.42% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
-24 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.33% गिरकर 42,374 पर और S&P 500 0.21% चढ़कर 5,809 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.76% चढ़कर 18,415 पर बंद हुआ।
-NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 24 अक्टूबर को ₹5,062.45 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹3,620.47 करोड़ के शेयर खरीदे।

Join Whatsapp 26