राज्य स्तरीय अंडर 14 आयुवर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता, 6 खिलाडिय़ों का चयन हुआ - Khulasa Online राज्य स्तरीय अंडर 14 आयुवर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता, 6 खिलाडिय़ों का चयन हुआ - Khulasa Online

राज्य स्तरीय अंडर 14 आयुवर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता, 6 खिलाडिय़ों का चयन हुआ

बीकानेर। राज्य स्तरीय अंडर 14 आयुवर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की उदय क्लब से 6 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। इसमें पांच बालक और एक बालिका का चयन किया गया है। जानकारी के अनुसार सीकर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को बीकानेर से टीम रवाना हुई। इसमें उदय क्लब के कौस्तुभ बोहरा, आदित्य नारायण पुरोहित, पीयूष पुगलिया, देव सिंह भाटी, हर्षवर्धन ओझा शामिल है। वहीं महिला फुटबॉल की टीम मे उदय क्लब की राजनंदनी बोहरा का चयन हुआ। उदय क्लब केवरिष्ठ खिलाडी शिव शंकर जागा,पंडित महेंद्र व्यास, महेश बोहरा, सुरेश ओझा, सूरज रतन व्यास, शंकर बोहरा, मनीष स्वामी, शिवकुमार जोशी, नरेंद्र नारायण जोशी, भंवरलाल बोहरा,अमित व्यास,किशन बोहरा,नारायण बिस्सा (कोच) गोकुल जोशी (कोच) उमाशंकर जोशी,श्याम हर्ष, पंकज सुथार, बालमुकुंद पुरोहित, गौरी शंकर पुरोहित,गजेंद्र सिंह, नारायण सुथार, आशुतोष पुरोहित, उमेश पुरोहित, मुकेश व्यास, बृजमोहन पुरोहित, यशराज ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी है।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26