प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का हुआ भव्य स्वागत

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का हुआ भव्य स्वागत

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस के नव मनोनीत उपाध्यक्ष व पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेंद्र बेनीवाल का रविवार को बीकानेर पहुंचने पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जगह जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत कार्यक्रमों के बाद प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का बीकानेर पंचायत समिति सभागार में अभिनंदन किया। जयपुर से बीकानेर शहर आने तक प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव शिवलाल गोदारा बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आशोपा, रामनिवास कुकणा, जामसर से , शेरशाह, पंचायत समिति सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष लूणकरणसर गोविंद राम गोदारा, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष लूणकरणसर हरिराम लेगा , लूणकरणसर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता महिला कार्यकर्ता सरपंच भीमसेन चौराहे पर भी स्वागत किया गया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |