Gold Silver

शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा गुलदस्ता भेंट किया

खुलासा न्यूज़ । लूनकरनसर संवादाता लोकेश बोहरा ।शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व गृह राज्य परिवहन मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल का कर्मचारियों की ओर से पुरानी पेंशन बहाली तथा सरकार द्वारा कर्मचारी कल्याण के किए गए कार्य होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने साफा, गुलदस्ता भेंट करके दोनों का सम्मान किया साथ ही कर्मचारियों से जुड़ी हुई विभिन्न मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया
गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त,तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने तथा पदोन्नति करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेवतराम गोदारा, केसरा राम गोदारा, लालचंद थोरी, तहसील अध्यक्ष रतिराम सारण, तहसील मंत्री महेंद्र कुमार बाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुमानाराम सारण, किशन लाल गोदारा, कृष्ण कुमार गोदारा, अशोक कुमार गोदारा, लालचंद गोदारा, ताराचंद भुवाल, कान्हा शर्मा दुर्गाराम स्वामी, राजूराम राेझ, बलवीर गोदारा ने ज्ञापन सौंपा

Join Whatsapp 26