कर्मचारी चयन बोर्ड 6 महीने में कराएगा 9 प्रतियोगी परीक्षाएं - Khulasa Online कर्मचारी चयन बोर्ड 6 महीने में कराएगा 9 प्रतियोगी परीक्षाएं - Khulasa Online

कर्मचारी चयन बोर्ड 6 महीने में कराएगा 9 प्रतियोगी परीक्षाएं

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 6 माह में करीब 13 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत सितंबर 2021 से फरवरी 2022 तक राजस्थान में 9 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रदेशभर के लगभग 50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 7 परीक्षाएं इसी साल दिसंबर तक व दो परीक्षाएं अगले साल फरवरी में होंगी।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने का युवाओं ने भी स्वागत किया है। जयपुर के जयदेव शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं हुआ था। अभ्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में थे, लेकिन अब जब एक साथ 9 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। इससे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। इनमें 4 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल तारीख के साथ जारी किया है। 5 की तारीख अभी जारी नहीं की गई है। सात अलग-अलग विभागों के लिए हो रही भर्ती के लिए कुल 9 परीक्षाएं होंगी। इनमें से ग्राम सेवक और ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती दो चरणों में परीक्षा से होगी। इसी तरह, कृषि अभियंता की सिविल और कृषि अभियांत्रिकी परीक्षा दो अलग-अलग चरणों में होगी।
आरएएस की तर्ज पर होगी वीडीओ की भर्ती
कर्मचारी चयन बोर्ड ने 3896 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती निकाली है। जिसमें टीएसपी के 3222 और टीएसपी के 674 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती आरएएस की तर्ज पर होगी। प्री के अंक मेरिट में शामिल नहीं होंगे। 15 गुणा अधिक अभ्यर्थियों को मेन्स के लिए पात्र घोषित किया जाएगा।
यह रहेगा कैलेंडर
12 सितंबर – कृषि अभियंता सिविल डिग्री संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020
18 सितंबर – कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती 2021
23-24 अक्टूबर – पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2019
29, 30 और 31 अक्टूबर- लिपिक सीधी भर्ती परीक्षा 2018 (फेज-2)
दिसंबर 2021 – संगणक भर्ती परीक्षा 2021
दिसंबर 2021 – सहायक अग्निशमन अधिकारी एवं फायरमैन सीधी भर्ती परीक्षा 2021
दिसंबर 2021 – ग्राम सेवक/ ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक)
फरवरी 2022 – कृषि अभियंता (कृषि अभियांत्रिकी) सीधी भर्ती परीक्षा-2021
फरवरी 2022 – ग्राम सेवक/ ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा 2021 (मुख्य)
इन पदों पर निकली हैं इतनी भर्तियां
ग्राम विकास अधिकारी 3896 पद
संगणक भर्ती परीक्षा के 250 पद
असिस्टेंट फायर ऑफिसर 29 पद
फायरमैन के 600 पद
शीघ्र लिपिक संयुक्त सीधी भर्ती के 1085 पद
कृषि पर्यवेक्षक के 882 पद
पटवारी भर्ती 5378 पद
कृषि अभियंता सिविल और अभियांत्रिकी के 1054 पद

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26