
शादी समारोह में चाकूबाजी की घटना, नापासर थाना क्षेत्र का मामला






खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र के किल्चू गांव में बीतीरात को चाकूबाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार किल्चू गांव एक घर में शादी समारोह है, जिसमें बीतीरात को मेहंदी रात को डांस प्रोग्राम चल रहा था। इस प्रोग्राम के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में चाकूबाजी हुई, जिसमें एक व्यक्ति को चाकू लग गया। जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति का नाम तोलाराम है जो दूल्हे का चाचा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस परिवार में एक लड़की और एक लड़के की शादी है। बीतीरात को डांस प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में तैश में आये युवक ने एक व्यक्ति पर चाकू से वार कर दिया। घटना में नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है।


