![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/01/6-11.jpg)
श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा के रूप में संचालित होगी
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
खुलासा न्यूज बीकानेर। श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा के स्थान पर श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा के रूप में संचालित होगी दैनिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेवाडी व महेन्द्रगढ पर समय परिवर्तन रेलवे द्वारा पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति श्रीगंगानगर – तिलकब्रिज -श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा के स्थान पर श्रीगंगानगर दिल्ली -श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। साथ ही इस रेलसेवा के समय में भी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।गाडी संख्या 04727 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सकप्रेस का तकनीकी कारण से दिनांक 13.01.2021 को जारी समय सारिणी, जिसमें महेंद्रगढ से रेवाडी के मध्य 2 घंटे 45 मिनिट का समय दिया गया था । यात्रियों की सुविधा देखते हुए गाडी के समय में बदलाव कर 1 घंटा 30 मिनिट कर दिया गया है। पूर्व में महेंद्रगढ में इस गाडी का आगमन व प्रस्थान समय 03:17 व 03:19 बजे था, जो 04:01 व 04:03 तथा रेवाडी में आगमन 06:02 बजे की जगह 05:35 बजे रहेगा । इसके अतिरिक्त संशोधित उद्घोषणा में गाडी संख्या 04727/04728 श्रीगंगानगर-दिल्ली- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में एक वातानुकूलित शयनयान भी यात्री सुविधा के लिए शामिल किया गया है । यह समय परिवर्तन दिनांक 15.01.2021 को जारी कर दिया गया है। गाडी संख्या 04727 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.01.21 से अग्रिम आदेशों तक श्रीगंगानगर से प्रतिदिन 20.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04728, दिल्ली-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.01.21 से अग्रिम आदेशों तक दिल्ली से प्रतिदिन 18.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में फतेहसिंहवाला, सादुलशहर, बुधसिंहवाला, बुगलांवाली, हिरनवाली, जोडकिया, हनुमानगढ, हनुमानगढ टाउन, टिबी, एलनाबाद, नोहर, गोगामेडी, तहसील भादरा, सादुलपुर, हरपालु, रामपुरा बेरी, लोहारू, सतनाली, नैनवां, नांगल डिग्रोटा, महेन्द्रगढ, बोजावास, गुढा केमला, कनीनाखास, डहिना जैनाबाद, रेवाडी, कुम्भावास मुडालिया, खलीलपुर, इच्छापुरी, पटौडी रोड, जटौला जोडी सांपका, ताजनगर, पातली, गढी हरसरू, बसई, धनकोट, गुडगांव, बिजवासन, शाहबाद मोहम्मदपुर, पालम, दिल्ली कैंट, पटेलनगर, दयाबस्ती, विवेकानन्दपुरी, दिल्ली किशनगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ये रेलसेवायें पूर्णतया आरक्षित रहेगी।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)