श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराई, तीसरा वनडे 110 रन से जीता

श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को वनडे सीरीज हराई, तीसरा वनडे 110 रन से जीता

खुलासा न्यूज नेटवर्क। श्रीलंका ने इतिहास पलटते हुए भारत को 27 साल बाद वनडे सीरीज हरा दी है। टीम ने कोलंबो में तीसरा वनडे 110 रन से जीता। बुधवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 7 विकेट खोकर 248 रन बना दिए। भारत 26.1 ओवर में 138 रन बनाकर सिमट गया। श्रीलंका से अविष्का फर्नांडो ने 96, कुसल मेंडिस ने 59 और पाथुम निसांका ने 45 रन बनाए। भारत से डेब्यू कर रहे रियान पराग ने 3 विकेट लिए। बैटिंग में भारत से रोहित शर्मा ने 35, वॉशिंगटन सुंदर ने 30, विराट कोहली ने 20 और रियान पराग ने 15 रन बनाए। श्रीलंका से दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट लिए। जेफरी वांडरसे और महीश तीक्षणा को 2-2 विकेट मिले।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |