
स्क्वायर ब्यूटी पॉइंट का हुआ शुभारंभ





बीकानेर। स्क्वायर ब्यूटी पॉइंट का शुभारंभ महापौर सुशीला कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत तथा युवा कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद्र कुमावत ने ने फीता काटकर किया। स्क्वायर ब्यूटी पॉइंट के संचालक मोहन सियाग व अर्जुन कुमावत ने बताया कि अपने आप में पहला ऐसा ब्यूटी पॉइंट है जहां लेडीज और जेंट्स के लिए एक छत के नीचे सारी सौन्दर्य प्रशासन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसमें दूल्हा दुल्हन का विशेष मेकअप के साथ-साथ हेयर स्पा, स्टीम बाथ, हेयर कट मेनिक्योर, पेडीक्योर सहित हर्बल उत्पादों के साथ लेटेस्ट तरीके से कार्य किया जाएगा। जिसके लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ को दिल्ली और मुंबई से लगाया गया है। इस अवसर पर दुर्गा सिंह शेखावत, आसूराम बोबरवाल, बृजमोहन रामावत,एडवोकेट संजय रामावत, पार्षद मुकेश पंवार, किशन सिंह, पार्षद मनोज बिश्नोई, मुकेश बिश्नोई, सुरेंद्र गोदारा्र ईशा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या के शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

