गहलोत के नजदीकी खेल मंत्री अशोक चांदना की इस्तीफ़े की पेशकश - Khulasa Online गहलोत के नजदीकी खेल मंत्री अशोक चांदना की इस्तीफ़े की पेशकश - Khulasa Online

गहलोत के नजदीकी खेल मंत्री अशोक चांदना की इस्तीफ़े की पेशकश

कांग्रेस में मचा घमासान अब गहलोत मंत्रिमंडल तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी खेल मंत्री अशोक चांदना ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका से नाराज होकर इस्तीफा देने की पेशकश की है।

 

चांदना ने ट्वीट किया- मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वे ही सभी विभागों के मंत्री हैं। गौरतलब है कि कुलदीप रांका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव हैं। अशोक चांदना के इस्तीफे के पीछे सीधे तौर पर उनका मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से नाराजगी को बताया जा रहा है। चांदना अपने विभागों में कुलदीप रांका के दखल से नाराज हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26