नहीं रहे स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न, घर में बेसुध पाए थे शेन - Khulasa Online नहीं रहे स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न, घर में बेसुध पाए थे शेन - Khulasa Online

नहीं रहे स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न, घर में बेसुध पाए थे शेन

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। फॉक्स न्यूज के मुताबित हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। वॉर्न ने शुक्रवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श के निधन पर ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने मार्श के निधन पर दुख जताया था। यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट साबित हुआ।

घर में बेसुध पाए थे शेन
रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न अपने विला में बेसुध पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

शराब और सिगरेट की लत थी
इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक के पीछे वॉर्न की सिगरेट और शराब की लत को बड़ी वजह माना जा सकता है। वॉर्न एक चेन स्मोकर थे और कई बार उन्हें ग्राउंड पर भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था। साथ वे ओवर ड्रिंकिंग भी करते थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26