फरवरी महीने के खास व्रत-त्योहार, इस विशेष पर्व से होगा आगाज - Khulasa Online फरवरी महीने के खास व्रत-त्योहार, इस विशेष पर्व से होगा आगाज - Khulasa Online

फरवरी महीने के खास व्रत-त्योहार, इस विशेष पर्व से होगा आगाज

नई दिल्ली. भारत में अलग-अलग त्योहार, पर्व, परंपराएं और रीति-रिवाज हैं. जिन्हें लोग बेहद ही हर्षोउल्लास, विधि-विधान और धूमधाम के साथ मनाते हैं. भारत में लोग एक-दूसरे के पर्व का बहुत सम्मान करते हैं. वहीं, हिंदूओं के 33 करोड़ देवी-देवता माने गए हैं. जिनकी पूजा-अर्चना करने से धन, शान्ति और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.

फरवरी 2021 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

सनातन धर्म में व्रत (Vrat) और त्योहारों (Festivals) का विशेष महत्व है. हिन्दू पंचाग के अनुसार, फरवरी 2021 (February) में कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं. फरवरी माह में षट्तिला एकादशी, भौम प्रदोष, वसंत पंचमी, भीष्ट अष्टमी, गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी आदि पड़ रही हैं. आइए आपको फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत (February 2021 Vrat) और त्योहारों (February 2021 Festivals) के बारे में बताते हैं. इनके जरिए आप व्रत और त्योहारों की तैयारियां पहले से ही शुरू कर सकते हैं.

फरवरी 2021 के व्रत एवं त्योहारों की सूची (February 2021 Vrat and Festivals List)

07 फरवरी 2021, रविवार- षट्तिला एकादशी (Shattila Ekadashi)

09 फरवरी 2021, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradosh Vrat)

10 फरवरी 2021, बुधवार- महाशिवरात्रि (Mahashivratri)

11 फरवरी 2021, बृहस्पतिवार- मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya )

12 फरवरी 2021, शुक्रवार- माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, कुंभ संक्रांति (Khumb Sankranti)

15 फरवरी 2021, सोमवार: गणेश जयंती (Ganesh Jayanti), विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi)

16 फरवरी 2021, मंगलवार- वसंत पंचमी (Basant Panchami)

19 फरवरी 2021, शुक्रवार- अचला सप्तमी (Achala Saptami), शिवाजी जयंती (Shivaji Jayanti)

20 फरवरी 2021, शनिवार- भीष्म अष्टमी (Bhishma Ashtami)

21 फरवरी 2021, रविवार- माघ गुप्त नवरात्रि समापन (Navratri)

23 फरवरी 2021, मंगलवार- जया एकादशी (Jaya Ekadashi)

24 फरवरी 2021, बुधवार- प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat)

27 फरवरी 2021, रविवार: माघ पूर्णिमा (Magh Purnima), गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas Jayanti)

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26