राज्यसभा नामांकन के लिए जयपुर पहुंचीं सोनिया गांधी, यह विधायक होंगे प्रस्तावक - Khulasa Online राज्यसभा नामांकन के लिए जयपुर पहुंचीं सोनिया गांधी, यह विधायक होंगे प्रस्तावक - Khulasa Online

राज्यसभा नामांकन के लिए जयपुर पहुंचीं सोनिया गांधी, यह विधायक होंगे प्रस्तावक

राज्यसभा नामांकन के लिए जयपुर पहुंचीं सोनिया गांधी, यह विधायक होंगे प्रस्तावक

जयपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुबह करीब 9 बजे जयपुर पहुंचीं हैं। उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी आए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की खाली हो रही सीट पर अब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्तावक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ विधायक होंगे। राजस्थान कांग्रेस के सभी विधायक भी जयपुर पहुंच गए हैं। दो दिन सभी विधायकों को जयपुर रहने को कहा है। नामांकन फॉर्म भरकर सेट तैयार कर लिए गए हैं। नामांकन फॉर्म के साथ 10-10 विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26